
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस ने एक 8 साल की बच्ची को लावारिस हालत में घूमते हुए बरामद किया है. यह लड़की अपने घर का पता और कोई भी जानकारी देने में असमर्थ है. लेकिन वह बता रही है कि उसके पिता ट्रेन ड्राइवर है वह खड़गपुर में रहती है और कोलकाता के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करती है.

उसने बताया है कि वह बारीडीह में अपने किसी परिचित के यहां क्रिसमस के वक्त आई थी उसके बाद से वह जमशेदपुर में ही रह रही है. लेकिन वह बारीडीह में कहां रहती है यह नहीं बता पा रही है. पुलिस उसके मां-बाप या उसके अन्य परिजनों की तलाश करने का प्रयास कर रही है. लड़की ने अपना नाम एंजेल मेरी फ्रांसिस बताया है और अपने पिता का नाम स्टॅलिन फ्रांसिस बताया है लेकिन वह बारीडीह में कहां रहती है यह नहीं बता पा रही है. अगर जमशेदपुर के लोग चाहे या जो भी उसको जानने वाले लोग चाहे तो इस लड़की को उसके घर तक पहुंचा सकते हैं जिसके लिए लोग गोलमुरी पुलिस या जमशेदपुर के एसपी से भी बात कर सकते हैं.

















