
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनियों में पानी की समस्याओं को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलकर बातचीत की. बागबेड़ा में वर्तमान पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त को विधायक ने बताया कि बागबेड़ा में बराबर पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है. इससे वहां के लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तथा लोगों को शुद्ध पीने योग्य जल भी नहीं मिल पा रहा है.

इसके निदान के लिए कुछ किया जाए ताकि बागबेड़ा में सुचारू रूप से शुद्ध पीने योग्य जल मिल सके एवं इस परियोजना को जुस्को को सौंप दिया जाए. इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उपरोक्त समस्या का निदान जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर इस बागबेड़ा जल परियोजना को जुस्को को सौंपा जा सकता है. वही विधायक ने बताया कि जुसको द्वारा बागबेड़ा कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति हो इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत करेंगे. वही मुखिया के साथ पीएचडी विभाग बैठक की बात सामने आई थी, जिसमें किसी एजेंसी देने को कहा गया था. अगर सहमति बनती है तो एजेंसी को देने का विचार भी किया जा सकता है. इसमें मुख्य रूप से विपिन ठाकुर, मुकेश झा, चंदन कुमार, रवि भूषण, राज नारायण यादव, अरुण सिंह, ओम प्रकाश, राजीव सिंह, चंदन चौधरी, अमित विश्वकर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

















