
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक भवनों को सील कर दिया गया है और सभी के संचालन पर रोक लगा दिया गया है. इसका विरोध भी शुरू हो गया है. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री ए के श्रीवास्तव जी के अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर सम्पन्न हुई. बैठक में जमशेदपुर जिला प्रशाशन द्वारा सामुदायिक भवनों जैसे सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन एवं कदमा स्थित चित्रांश भवन पर तालाबंदी की निंदा की गई. बैठक में कहा गया कि सामुदायिक भवन, समाज के लोगो को तत्कालीन विधायक के विधायक निधि द्वारा इसलिए बना कर दिया गया था कि समाज की गतिविधियां चले जिससे सभी तबके को इसका लाभ मिल सके. लेकिन तालाबंदी की जो प्रक्रिया अपनाया गया है, वो समाज को अपमानित करने जैसा है और एक नई परंपरा की शुरुआत है. पूरे झारखंड में 81 विधानसभा में से केवल जमशेदपुर में ही अलग से आदेश दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे कायस्थ समाज के लोगो मे आक्रोश व्याप्त है. यदि कोई नीति एवं नियमावली बनती है तो पूरी झारखंड प्रदेश के लिए बननी चाहिए उसका पालन कायस्थ समाज करेगा. इस संबंध में शीघ्रअतिशिघ्र इस तरह के आदेश को वापस लिया जाए। जिससे सामाजिक गतिविधिया चलती रहे. इस बैठक में अजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, विजय वर्मा उपस्थित थे.

















