
चाईबासा / चक्रधरपुर : पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के द्वारा चक्रधरपुर , शहरी क्षेत्र में आम जन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतू दिये गये निर्देशों के आलोक में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ( इस्ट एंड साउथ ) एवं चक्रधरपुर नगर परिषद् के कार्यपालक अभियन्ता के साथ अलग-अलग मुलाकत कर रेलवे आवासीय क्षेत्र एवं चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों या अस्थायी रूप से किराये पर रूम या मकान लेकर रह रहे व्यक्तियों के सत्यापन के लिए रेलवे सुरक्षा बल , स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका के सीटी मैनेजर के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से किरायेदार । कामगार सत्यापन फार्म भरने हेतु एक कार्य योजना तैयार किया गया । शहरी क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों । किरायेदारों के सत्यापन के मूल उद्देश्य यह है कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके तथा शहर में कौन व्यक्ति रह रहा है , उसकी वर्तमान स्थिति क्या है , उसका स्थायी पता क्या है , वह क्या और कहाँ काम करता है के संबंध में सही जानकारी प्राप्त की जा सके तथा चक्रधरपुर शहर में बेहतर सुरक्षा योजना को क्रियान्वित किया जा सके । इन लोगों के सत्यापन में सभी मकान मालिक से सहयोग की अपेक्षा है । सभी मकान मालिक से अपील है की पुलिस द्वारा किये जा रहे किरायेदारों । अस्थायी रूप से भाड़े पर रूम / मकान लेकर रह रहे लोगों के सत्यापन कार्य में पुलिस को सही जानकारी उपलब्ध कराकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना सहयोग दें ताकि भविष्य के संदर्भ हेतु उनके स्थायी पता इत्यादी के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहें ।







