
चाईबासा : कांग्रेस भवन में मंगलवार को संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। सभी कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। एकजुटता का आहवान किया गया। जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि युवा हृदय सम्राट के नाम से विभूषित स्व संजय गांधी ने अपने अल्प कार्यकाल में इंदिरा गांधी के बीस सूत्री कार्यक्रम के अलावा अपने सूत्र स्थापित किए। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि संजय गांधी ने देश के युवाओं को नई दिशा दी। राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर एक जुट किया। उनके पांच सूत्र दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान, पौधरोपण, शिक्षा को बढ़ावा एवं जाति प्रथा उन्मूलन आज भी प्रासंगिक हैं। देश के युवाओं को इन पांच सूत्रों से जोड़कर उन्होंने युवाओं को दिशा दी। उन्होंने आम आदमी के पंहुच की मारूति लि. की स्थापना की। संजय गांधी चाहते थे कि सरकारी योजनाओं को लागू करने में त्वरित परिणाम मिलें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई, नीला नाग, मुकेश कुमार, त्रिशानु राय, बबलू कुमार रजक, नीति गोडसोरा, राकेश सिंह, शकीला बानो, विकास वर्मा, रमेश ठाकुर, अशरफुल होदा, अविनाश कोड़ा, राहुल दास, निराकर बिरुआ, पूनम हेम्ब्रम, मो असलम, कृष्णा सोय, संजय रवि, संतोष सिन्हा, जितेन्द्रनाथ ओझा, तुरी सुंडी, बिरसा कुंटिया, नीरज कुमार झा, नन्द गोपाल दास, लियोनार्ड बोदरा, बिनोद कुमार नायक, सन्नी कुमार, चंद्र मोहन तापेय, सुशील कुमार दास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





