
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत भवन में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर जिन ग्रामीणों का जॉब कार्ड नहीं था उनका जॉब कार्ड बनाया गया. साथ ही मनरेगा में प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक काम देने हेतु योजना चलाने पर चर्चा की गयी. कुमारडुबी गांव में रंजीत दास, तन्मय दास के शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया और आशीष संतरा का प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया. चांदड़ा गांव के आलोमनी मुण्डा, निश्चिपुर गांव के बुजंग भूषण दास के प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया और लाभुकों को आवास निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे. इसके पश्चात बीडीओ ने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने दारिशोल और जमशोला चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इन्ट्री रजिस्टर की जाँच की. साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अंतर्राज्यीय आंगतुकों के बिना वाहन पास जांच किये जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाय.इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मास्क नियमित प्रयोग करने और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता जैसे सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जांच की.







