
जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इस की रोकथाम के लिए सामाजिक संस्था ‘एहसास’ ने मानगो जवाहरनगर और आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा आर्सेनिक एल्बम का वितरण बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों के बीच किया. डॉ नसीम अख्तर के द्वारा उनकी क्लीनिक में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए इस दवा का वितरण किया गया. डॉ नसीम अख्तर ने बताया के लोगों को अभी और सावधान रहने की जरूरत है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को घर पर ही रहने की जरूरत है. उन्हें आज यह दवा बांटा गया है, जिससे उनका प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी लेकिन इसके बावजूद हम सभी को घर पर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है और आवश्यक काम से ही बाहर जाना चाहिए तथा बिना मास्क नहीं निकलना चाहिए. ‘एहसास’ की ओर से मोहम्मद शहबाज ने बताया कि संस्था लगातार कोरोना काल में लोगों की सेवा में जुटी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना ही उनका उद्देश्य है. इस दौरान तनवीर अहसन, मेराज खान, अहमद जाकि, शहबाज प्रिंस, सोना खान आदि मौजूद थे.


















