चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के केन्दों देवगांव में जहां एक महिला की संदिग्ध मौत हो गयी, वही वार्ड संख्या 20 में एक युवक ने ब्लेड से अपने गला का नस काटकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दोनों की मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. देवगांव में हुई मौत के मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है मृतक महिला सरिता प्रधान के मायके वालों ने अपने दामाद एवं उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है वहीं मृतक महिला के पति ने कहा कि उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। अब वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आएगी। हालांकि उक्त 21 वर्षीय महिला की मौत के मामले को लेकर उसके मायके वालों ने साफ तौर पर कहा है कि उनके दामाद और उनके परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। दूसरी ओर वार्ड संख्या 20 में आत्महत्या करने वाले युवक का नाम राकेश राव तथा उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है। बताया जाता है कि विगत कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति तनाव पूर्ण थी।




















