
गुडाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के गुडाबांदा गांव में साप्ताहिक हाट लगाया गया था, पूर्व से ही हाट में कोविड-19 के सभी गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करते हुए ही सब्जी बेचने के लिए निर्देश दिया गया है. सप्ताहिक हाट लगने के पश्चात गुड़ाबांदा की बीडीओ सीमा कुमारी ने हाट का निरीकक्षण किया. बीडीओ ने सभी दुकानदारों से कहा कि कोरोना संक्रमम के मद्देनजर सभी दुकानदार लॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए दुकान लगायें और ग्राहकों को दूरी बनाकर सामग्री दें. उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड़ को वहां से तुरंत हटवायें और सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करते हुए ही सब्जी बेचने के निर्देश दिया.















