
घाटशिला : कोरोना संक्रमण काल मे विशेस एंड ब्लेसिंग्स संस्था द्वारा लगातार घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और संस्था की टीम लीडर आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में भादुआ पंचायत की पुनगोड़ा गांव मे 100 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और आकांक्षा सिंह ने बताया कि अनलॉक 2 में ऐसे परिवार जो रोजी रोजगार करने में अक्षम हैं उन्हें चिन्हित कर राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है. साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण काल मे कोई भी व्यक्ति खाद्यान्न से वंचित न रहे और कोई भूखा न रहे. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने ग्रामीणों को कोरोनो संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण कोरोना को फैलने से रोकने में प्रशासन का सहयोग करें. सरकार द्वारा बताये गये नियमों का पालन करे.समय समय पर हाथ साबुन या सेनिटाइजर से धोये,अनावश्यक लोग घर से बाहर ना निकले,मास्क का प्रयोग करे. इस अवसर पर अरविंद सिंह, दुर्गा प्रसाद दंडपाट, जुनू बिसोई, बुधू हांसदा, गांधी मानकी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















