
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने गुरूवार को अपने आवासीय कार्यालय में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जय प्रकाश करमाली के साथ बैठक की.बैठक में विधायक ने कहा कि नगर पंचायत के फंड से पूर्व में निर्मित पार्क आज तक अधर में है इसे पूर्ण कराये.कहा कि उन्होंने पूर्व में 29 योजनाओं की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी जिसे विभाग द्वारा अबतक उपलब्ध नही कराया गया है,जिसे तत्काल रिपोर्ट दी जाये. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में खराब पड़े लाईट का मरम्मत की जाये. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत फंड का प्रयोग सन समस्याओं के निराकरण करने में खर्च की जाय,प्राथमिकत्ता के आधार पर योजनाओं का चयन किया जाए ना कि संवेदक के हीत में योजना ली जाय.मौके पर सीटी मैनेजर मोनिस सेलेम,राजा बारिक,बुलबुल मंडल,विशाल बारिक,मलय रूहीदास,राकेश महंती समेत अन्य उपस्थित थे.


















