
चाईबासा : जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दंडासाई में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ, जिसमें छोटे भाई नें घर में फांसी लगाकर आत्म हत्याकर ली. इस सबंध में चक्रधरपुर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार शनिवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 के दंडासाई में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में बकझक और कहा सुनी हुई. इसके बाद 15 वर्षीय छोटे भाई ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगडा हुआ, जिसके कारण छोटा भाई काफी नाराज हो गया. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था.







