
जमशेदपुर : भाजपा के विकास सिंह ने शनिवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में ‘डेरा डालो घेरा डालो’ कार्यक्रम किया. मानगो उलीडीह तालाब बस्ती में बारिश के कारण जल-जमाव हो जाने के कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. बार बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों के साथ मानगो नगर निगम में डेरा डालो घेरा डालो का कार्यक्रम किया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि रात सड़क में नहीं कट रही थी, इसलिए आज हम लोग मानगो नगर निगम के कार्यालय में ही डेरा डालने का विचार कर यहां आए हुए हैं. बस्ती से जल जमाव की निकासी नहीं हुई तो चौका, चूल्हा और बिस्तर लेकर पूरे बस्ती वाले नगर निगम के कार्यालय में डेरा डालेगें.
डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता विकास सिंह कर रहे थे. विकास सिंह ने दूरभाष पर कार्यपालक पदाधिकारी रविंद्र गगराई को समस्या से अवगत कराया. कार्यपालक अधिकारी ने समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया. विकास सिंह ने उनकी बातों को नहीं माना, तब सिटी मैनेजर अनय राज वहां पहुंचे और कहा कि अभी हम तुरंत क्षेत्र की पूरी तरह सफाई करवा देंगे. तब जाकर मामला शांत हुआ. इस कार्यक्रम में विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, गोपाल यादव, राकेश लोधी सूरज नारायण, संजीत शर्मा, मदन मोहन दंडपट, प्रभास दास, विश्वनाथ हलदर, शांति माझी, दिलीप धीवर, तपन धीवर, रोबिन सिन्हा, शांतनु हलदर, आलोक दंडपाट, विशु भगत, सोमेन नामता, सुदीप सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल थे.






