
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने गुडाबांदा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य के निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने अपूर्ण आवास पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया. साथ ही गुड़ाबांदा पंचायत स्थित मुचरिशोल चेक पोस्ट का भी निरिक्षण किया, जहां आगंतुकों का नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि सही तरह से ऑनलाइन एंट्री करने के लिए निर्देश दिया है. प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास सम्बंधित बैठक सभी पंचायत सचिवों के साथ किया गया और अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







