
जमशेदपुर : सड़क पर आवारा कुत्तों को देखकर हर कोई डर जाता है, डरना लाजिमी है, लेकिन जमशेदपुर में अब आपको डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आपके डर को दूर करने का बीड़ा अब जमशेदपुर रेड पब्स रेस्क्यू फाउंडेशन ने उठा लिया है. जी हां, जमशेदपुर में इस संस्था ने अनोखी पहल करते हुए शहर के गली- मुहल्लों और चौक- चौराहों पर भटक रहे खूंखार आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज वैक्सीन देने का बीड़ा उठाया है, जिसकी शुरुआत रविवार से इन्होंने कर दी है. रविवार को संस्था की ओर से सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, टिनप्लेट, बारीडीह, नॉर्दर्न टाउन के लगभग सौ आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज का वैक्सीन दिया गया. तो है न मजे की बात. अब आपको आवारा कुत्तों से डरने की कोई जरूरत नहीं. वैसे संस्था ने दावा किया है, कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. हालांकि इनके द्वारा वैक्सीन का डोज लगाए जाने वाले कुत्तों को टैगिंग भी किया जा रहा है, ताकि आपको यह पता चल सके, कि इस कुत्ते के काटने से आपको रेबीज का कोई खतरा नहीं है. संस्था द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.







