
जमशेदपुर : पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टाटा मुख्य अस्पताल से मरीज का 16135 रुपये का अस्पताल बिल माफ हुआ. बर्मामाइंस भक्तिनगर निवासी पुनीता कौशिक विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थी. इलाज़ के दौरान अस्पताल का कुल बिल 29135 रुपये हो गये थें. परिजनों ने कुल 13000 रुपये का बिल जमा किये थे और शेष राशि भुगतान करने में असामर्थ्य थें. परिजनों ने आर्थिक सहयोग के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया. उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया. अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 16135 रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया. परिजनों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है.





