
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सब्सिडियरी वाली कंपनी तार कम्पनी आईएसडब्लूपी में कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर है. जुलाई माह में कम्पनी का उत्पादन बढ़ गया जिससे वे इंसेंटिव के हकदार हो जाएंगे। कम्पनी के रॉड मिल में उत्पादन 20000 एमटी तथा वायर मिल में 5000 एमटी पार कर गया है. लॉक डाउन के बाद कम्पनी का उत्पादन पहली बार यह आंकड़ा पार किया है. प्रबन्धन और यूनियन के बीच हुए समझौते में तय किया गया आंकड़ा पार कर जाने से कर्मचारी खुश है.
औसतन तीन हजार का होगा लाभ
इंसेंटिव के रूप में कर्मचारियों को औसतन तीन हजार रुपये का लाभ मिलेगा. लॉक डाउन में पिछले तीन माह से कर्मचारियों को इंसेंटिव का नुकसान हो रहा था.
जेम्को : पीके तिवारी को विदाई
जेम्को कम्पनी के कर्मचारी पीके तिवारी कम्पनी से सेवानिवृत्त हुए और जेम्को वर्कर्स यूनियन की तरफ से उनको माला और ट्रॉली बैग उपहार के साथ सम्मानित कर विदाई दी गयी। जेम्को वर्कस यूनियन की ओर से महासचिव अमित सरकार, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, लखन मुर्मू, कोषाध्यक्ष समीर महतो, सहायक सचिव अमित कुमार सिंह,मनोज कुमार, सतवंत सिंह, और जीजी पोल और अन्य शामिल हुए.




