
जमशेदपुर : शार्प भारत के खबर का एकबार फिर से असर हुआ है. जहां कल से ही ईलाज के लिए तड़प रही सरायकेला- खरसावां जिले के माझीटोला की कैंसर पीड़ित को सरायकेला जिला प्रशासन की ओर से 108 एम्बुलेंस से टीएमएच ले जाया गया. जहां देर रात उक्त मरीज का ईलाज शुरू हो गया है. आपको बता दें कि उक्त व्यक्ति कोरोना से संक्रमित था और कल से ही वह के परिजन टीएमएच में ईलाज के लिए परेशान थे. वैसे भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी का भी इसमें अहम योगदान रहा है. परिवार ने बताया कि कुणाल षाड़ंगी नही होते तो उनका इलाज नही हो पाता. उन्होंने ही कल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट कर उक्त मरीज को जरूरी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर ध्यानाकर्षण कराया था. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर और सरायकेला के उपायुक्त को उक्त मरीज को जल्द चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. वैसे सरायकेला उपायुक्त के निर्देश पर मरीज को टीएमएच रेफर कर दिया गया था, लेकिन टीएमएच ने बेड फुल होने का हवाला देकर मरीज को भर्ती लेने से मना कर दिया था. वहीं शार्प भारत ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया, जसपर भाजपा नेता ने फिर से स्वास्थ्य सचिव से बात करते हुए उक्त मरीज को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात कही, जिसके बाद शनिवार देर रात 108 एम्बुलेंस से उक्त मरीज को टीएमएच लाया गया और उनका इलाज शुरू हुआ. कैंसर पीड़ित मरीज में कोरोना के लक्षण मिले हैं और मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही है.






