जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले के साजिशकर्ता पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. अब उत्तर प्रदेश से शूटरो के गिरफ्तारी भी हो गई है. बताया जाता कि झारखंड के बड़े हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर ने ही निखार सबलोक की हत्या की थी. उत्तर प्रदेश से उनकी गिरफ्तारी हुई है जिनकी तस्वीर हत्याकांड के बाद सीसीटीवी में सामने आई थी. इससे पहले शूटरों के ड्राइवर की गिरफ्तारी बिहार से हुई थी. इस कारण यह चर्चा थी कि शूटर गिरफ्तार हुए है. अब जाकर उत्तर प्रदेश से शूटर पकड़े गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता हैँ कि दोनों शूटर पकड़े गए है. इस हत्याकांड में व्यवस्थापक की भूमिका निभाने वाले मानगों के रहने वाले सिंटू सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस तरह पूरे मामले से जुड़े लगभग सभी लोग पूरे सबूत के साथ पकड़े जा चुके है. सबको यहां लाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर औऱ सरायकेला खरसावां पुलिस के संयुक्त प्रयास से ये कांड का खुलासा 6 दिनों में हो चुका है. पुलिस अब पूरे कांड की जानकारी मीडिया को देगी. बताया जाता कि निखार सबलोक की हत्या जमीन के विवाद से ज्यादा जमीन को लेकर की गई एक शिकायत कारण थी. पुलिस परत दर परत पूरे मामले का खुलासा करेंगी. बताया जाता हैं कि दोनों शूटर को सुपाड़ी दिया गया था. गैंगस्टर अखिलेश सिंह के संपर्क में दोनों शूटर दुमका जेल में ही आया औऱ उसका इस्तेमाल इस हत्या में हुई. दूसरी ओर, मामले में साजिशकर्ता के तौर पर हिरासत में दिए गए अशोक सिंह राघव का इलाज अभी भी टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. अशोक सिंह राघव के साथ गाड़ी में पकड़े गए तीनों लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है. उनकी इस हत्याकांड में संलिप्तता नहीं पाई गई है.




