जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित दी टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की 44वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार को सोनारी स्थित सोसाइटी कार्यालय में अध्यक्ष शंकर लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यों के कल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गये. साधारण ऋण को 1.90 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये, आपातकालीन ऋण को 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.40 लाख रुपये और त्योहार ऋण को 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने पर सर्वसम्मति बनी. सदस्यों को मिलने वाले लाभांश को भी वित्त वर्ष 2024-25 के 2.75% से बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा स्टील ग्रेड सदस्यों के लिए कुल ऋण 4.60 लाख रुपये और नॉन-स्टील ग्रेड सदस्यों के लिए 4.30 लाख रुपये तय किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण प्रसाद और विशिष्ट अतिथि आनंद विशाल (एचएसएम, टाटा स्टील) उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में निशा कुमारी, गिरिधर सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, तपन कुमार, ईश्वर कौशल साहू और श्रीमती दीपमाला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.




