
चाकुलिया : थाना क्षेत्र के कानिमहुली गांव निवासी धीरेन टुडू ने मंगलवार को गमछा का फंदा बनाकर पेड से लटकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज, मामले की जांच जुटी गई. जानकारी के अनुसार धीरेन टुडू कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. लोगों ने आशंका जताई है कि तनाव के कारण ही उसने खुदकुशी की है. खबर लिखे जाने तक उसके परिवार के कौन-कौन हैं और मृतक क्या करता था इस बारे में कुछ जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई थी. पुलिस मृतक के परिजन के साथ कई अन्य मुद्दों की जांच कर रही है.


















