
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में दो दिनों से आत्महत्या का दौर लगातार जारी है. जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले मी जांच कर रह है. घटना किरीबुरु थाना क्षेत्र के प्रोस्पेक्टिंग बस्ती का है. बताया जा रहा है की मृतका के पिता का वर्षों पहले देहांत हो गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार पिता के देहांत के बाद बेटी व मां सेल के एक अधिकारी के घर काम कर गुजर बसर करती थीं. बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है. जानकारी के अनुसार घटना के दौरान मृतका की मां भी घर पर से रही थी. घटना की जानकारी मिलने पर जब लोगों ने मृतका के घर गया तो देखा की नाबालिग ओढ़नी का फंदा लगाकर छत में लगे लोहे से लटक रही है. आनन-फानन में लोगों ने उतारा तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. क्षेत्र में दो दिन में दो लोगों ने आत्महत्या की है.







