
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था सेवा हेल्पिंग इंडिया टुगेदर की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़-पौधों तो रक्षा सूत्र बांध कर सुरक्षा का सकंल्प लिया गया. कार्यक्रम में भाजपा की रीता मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने पेड़-पौधों में राखी बांधी. उपस्थित महिलाओं ने बताया कि पेड़-पौधों में राखी बांधने के पश्चात उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमलोगों की हो जाती है. पेड़-पौधे सुरक्षित रहेंगे, तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. इससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा. इस अवसर पर फातिमा शाहीन, सीता सिंह, शुक्ला हलदर, हेना खान, अरविंदर कौर, श्वेता कुमारी, लीना चौधरी, प्रीति, राकेश चौबे, संजू बनर्जी व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.







