• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

ayodhya-ram-mandir-issue-jamshedpur-allert-अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जमशेदपुर में कोई भी जश्न या विरोध प्रदर्शन पर रोक, आयोजन करने वाले पर दर्ज होगा केस, प्रशासन ने उठाये सख्त कदम, भाजपा ने कहा-यह झारखंड सरकार का तुष्टिकरण की राजनीति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर में राम मंदिर निर्माण के दौरान किसी तरह का आयोजन या विरोध पर रोक लगा दी गई है. जमशेदपुर एसडीओ चन्दन कुमार द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि प्रात सूचनानुसार दिनांक 5.08. 2020 को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. उक्त अवसर पर जमशेदपुर में कई चौक चौराहे, सार्वजनिक स्थलों पर कुछ संस्थाओं/व्यक्तियों द्वारा दिये जलाने, धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने या उसका विरोध करने की आसूचना है. इस क्रम में इन स्थानों पर भीड़ इकट्ठा होने से लॉक डाउन के नियमों एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन की प्रबल संभावना है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के आलोक में मुख्य सचिव, झारखंड सरकार द्वारा इस राज्य में दिनांक 30. 08. 2020 तक लॉक डाउन की अवधि को विस्तार किया गया है. पूर्व में ही गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा मुख्य सचिव झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में सोशल/पॉलिटिकल/स्पोर्ट्स/इंटरटेनमेंट/ एकेडमिक/ कल्चरल/रिलिजियस फंक्शन तथा अन्य भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है. इसका शत प्रतिशत अनुपालन नही किए जाने की स्थिति में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. एसडीओ ने आगाह किया है कि यदि किसी की किसी समूह/ संस्थान/ व्यक्तियों द्वारा भीड़ इकट्ठा कर चौक-चौराहों/ सार्वजनिक स्थल इत्यादि पर कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है या विरोध प्रदर्शन किया जाता है जिससे ऊपर उल्लिखित लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन होता है तो ऐसे समूह/संस्थान/व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188, धारा 295-A, धारा 296, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम सब कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENT

भाजपा ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

लोकआस्था के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री अयोध्या में रामजन्मभूमि में मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जमशेदपुर में उत्साहित हिंदू संगठनों के आयोजनों पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने के निर्णय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने जमशेदपुर जिला प्रशासन के इस निर्णय को अविवेकपूर्ण और अप्रासंगिक करार देते हुए कहा कि सूबे की हेमंत सरकार रामभक्तों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है. दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारों पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे अप्रासंगिक और बाध्यकारी आदेश जारी करवाये जा रहे हैं. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना पर श्रीराम भक्तों का उत्साह हावी है. अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हिंदू जनमानस की वर्षों पुराने संकल्प की सिद्धि है. कहा कि मंगलवार को ही प्रदेश भाजपा ने मंदिरों और देवस्थानों पर उल्लासपूर्ण धार्मिक आयोजनों के लिए सशर्त अनुमति देने के लिए राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट कराया था. इसके बावजूद हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति पर अडिग है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन और राज्य सरकार को अपने तुगलकी फ़रमान पर पुनर्विचार करनी चाहिए ताकि रामभक्तों की भावना का सम्मान रहे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच
खबर

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

July 15, 2026
West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video
खबर

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

July 15, 2026
Next Post

tata-motors-strike-टाटा मोटर्स के ठेकेदार कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन जारी, सिविल मेंटेनेंस का कामकाज ठप

tata-workers-union-covid-effect-टाटा वर्कर्स यूनियन को 31 अगस्त के लिए किया गया बंद, कोरोना को देखते हुए उठाया गया कदम

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 5 अगस्त 2020

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 5 अगस्त 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Xavier public school govindpur : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में मना विश्व युवा कौशल दिवस, गणित ओलंपियाड में मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Xavier public school govindpur : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में मना विश्व युवा कौशल दिवस, गणित ओलंपियाड में मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

Jamshedpur rural malaria – चाकुलिया में 15 दिनों के अंदर मिले 12 मलेरिया मरीज, सभी स्वस्थ्य होकर लौटे घर, एक इलाजरत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News