
धालभूमगढ : धालभूमगढ़ प्रखंड की कनास पंचायत के कनास गांव निवासी शांतनु सिंह ने देश की सर्वोच्च यूपीएससी की परीक्षा मे उत्तीर्ण होकर राज्य एवं इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सूचना पाकर सांसद विद्युत वरण महतो उनके आवास पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और परीक्षा उत्तीर्ण होने की बधाई दी. सांसद ने कहा कि शांतनु सिंह ने अपनी लगन और मेहनत से अपने परिवार और क्षेत्र का ही नहीं जिला और राज्य का भी नाम रोशन किया है. उन्होंने युवाओं से अह्वावान किया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा पढ़-लिखकर समाज और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभायें. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, भाजपा नेता सरोज महापात्रा, भाजपा नेता लखन मांडी, मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा, पिंटू साव, पंसस रत्ना मिश्रा, काशिदा पंचायत के मुखिया पोलटू सरदार समेत अन्य उपस्थित थे.








