
मुसाबनी : मुसाबनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के साथ सीटीसी स्वासपुर कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर से आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों के डाटा के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि ससमय डाटा संधारित करना सुनिश्चित करें. सीएचओ को निर्देश दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों की जांच और जांच रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों को ससमय उचित पोषाहार मिले इसके लिए मेनू के अनुरूप भोजन वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही. सभी प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हमेशा मास्क का उपयोग करने का निर्देश दिया,नियमित समय समय पर अपने हाथों को साबुन या साफ पानी से हाथ धोने का निर्देश दिया .मौके पर कम्प्यूटर ऑपरेटर देवब्रत दास, विजय कुमार, एसआई श्री महतो समेत अन्य उपस्थित थे.








