
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के आमडांगरा गांव निवासी सामू हेम्ब्रम का बैल मैदान में चर रहा था, उसी दौरान वज्रपात होने से बैल की मौत हो गई. किसान सामू हेम्ब्रम ने विधायक समीर महंती से मिलकर बैल दिलवाने की मांग की. कहा कि वह बैल से ही अपने खेत को जोतकर किसी तरह अपना जीवन-यापन करता है. इस पर विधायक श्री महंती ने पहल करते हुए चाकुलिया के हवाई पट्टी में ध्यान फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित गौशाला के अधिकारी से सम्पर्क कर किसान को एक जोड़ा बैल देने की बात कही. विधायक के आग्रह पर संस्था ने किसान को एक जोड़ा बैल उपलब्ध कराया. बैल मिलने से किसान ने संस्था और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.








