जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजिए किए जा रहे है. वैसे कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए इस साल कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. इधर जमशेदपुर के नागाडीह में संस्कृत स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 30 फुटबाल खिलाडि़यों के बीच स्पोर्ट्स शू एवं स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया. इस दौरान राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता और पोटका विधायक संजीव सरदार मौजूद रहे. वहीं आदिवासी दिवस के मौके पर फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद फुटबॉल को किक मारकर अपना इम्यूनिटी पॉवर चेक किया. मंत्री ने दो गोल भी दागे. वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय विधायक की जमकर सराहना की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के शहीदों को नमन करते हुए आदिवासी क्रांतिकारियों को दश का सच्चा सपूत बताया और देश के जल जंगल और जमीन का असली सिपाही भी.





