
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में मंगलवार को 14 क्लस्टरों में कोरोना जांच (रेपिट) किया जा रहा है. यह जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने दी है. उन्होंने बताया कि क्लस्टर में ग्रामीणों की कोरोना जांच की जा रही है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने बताया कि 14 क्लस्टरों पर कुल 1000 लोगों की जांच करने का लक्ष्य है परंतु चाकुलिया में जिला से सिर्फ 750 रेपिट किट ही उपलब्ध कराया गया है. श्री मुर्मू ने बताया कि रेपिट जांच में पाये जाने वाले कोरोना संक्रमित लोगों को सेंटर से पास बने क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जाएगा और दोबारा पॉजेटिव मिले लोगों से स्वाब लेकर जांच के लिए जिला भेजा जाएगा और पॉजेटिव हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए कोविड वार्ड भेजा जाएगा. वही बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, घाटशिला और मुसाबनी में भी क्लस्टर में कोरोना जांच की जा रही है.







