
जमशेदपुरः झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू के निर्देशानुसार अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज गोलमुरी में ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में प्राचार्या मुदिता चंद्रा कक्ष में प्रदर्शन कर इस कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इंटरमिडिएट में छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों को दाख़िले में शुल्क वृद्धि से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया एवं शुल्क वृद्धि पर आपत्ति जताई. इस वर्ष शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस लेने का भी दबाव बनाया.
जिसमे प्राचार्या को चेतावनी दी गई की बिना छात्र प्रतिनिधियों को स्पष्टीकरण दिए इस प्रकार का निर्णय भविष्य में भी नहीं लिया जाना चाहिए. अन्यथा झारखण्ड छात्र मोर्चा इस कोरोनो महामारी संकट में छात्र हित में इससे भी बड़े प्रदर्शन को बाध्य होगा. इसके बाद एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल ने पिछले साल के आधार पर ही एडमिशन शुल्क लिया जाएगा और जिन जिन छात्रों का एड्मिशन हो चुका है वह एड्मिशन शुल्क प्लस टू में एडमिशन के टाइम दे दिया जाएगा.
अध्यक्ष अरुण मुर्मू ने कहा की जब जैक द्वारा सभी महाविद्यालयों को एक समान सीटें निर्धारित किया जाता है तो फिर कोल्हान के अंगीभूत सभी महाविद्यालय अलग -अलग शुल्क छात्रों से क्यों वसूलते है.और यह पूर्ण रूप से ग़लत है. मोर्चा इसका विरोध करता है. ग्रेजुएट कॉलेज मे किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि नहीं की गई है जो छात्र व अभिभावकों के हित में है. इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष मो. सरफ़राज, कोल्हान सचिव पप्पू यादव, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश मुर्मू, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, पूर्व अध्यक्ष कोल्हान छात्र संघ सागेन बेसरा, खूशबू लामा, निर्मल किस्कू, अजय देवगम, शमशेर सिह संधु, बिपिन शुक्ला, मो. गुलाब, रिंकु आदि दर्जनो मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






