
Jamshedpur : दुनिया भर में बुधवार को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया गया। फोटोग्राफी के अविष्कार में जुटे अनेक लोगो में से लुईस जेक्युस मांडे डैग्युर ही सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। फोटोग्राफी हमारे रोजमर्रा की जिन्दगी का एक अभिन्न अंग बन गया है। इस लॉकडॉउन में फोटोग्राफी के माध्यम से क्रिएटिविटी को सामने लाने की पहल की है करीम सिटी कॉलेज के मास कम्यूनिकेशन विभाग के छात्र युसूफ सरफराज ने।
‘ऑनलाइन इंपैक्ट फोटो फोकस’ नाम से फोटोग्राफी कंपटीशन कराया गया, इसमें पूरे देश से छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस पहल को देख कर मास कम्यूनिकेशन विभाग की अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी ने अपने छात्रों के प्रयास की सराहना की। उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए उज्ज्वल कुमार, पायल बनर्जी, क्रिस्टोफर जोसफ एंथोनी, इशिका शर्मा, प्रणय पंडा, अटरी बॉस, फैसल करीम एवं फरहान तबरेज का चयन किया गया.








