
Jamshedpur : कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की. वहीं डीआईजी ने साफ कर दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ इंटर स्टेट अभियान जारी रहेगी. साथ ही दूसरे जिले के अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश डीआईजी ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों को दी.
कोरोना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराए जाने के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को भी सतर्कता बरतने की बात उन्होंने कही है. वही अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर डीआईजी ने अपना रुख साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा.








