- झारखंड के मुख्य सचिव से मिला जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन

Jamshedpur : जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात कर झारखंड के सभी धार्मिक स्थलो को खोलने एवं विशेष कर आगामी दुर्गा पूजा उत्सव 2020 को कैसे संपन्न किया जाये, इस पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष चन्द नाथ बनर्जी ने मुख्य सचिव से कहा कि बंगाल के बाद सबसे बड़े पैमाने पर जमशेदपुर एवं झारखंड में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। सिर्फ जमशेदपुर शहर में छोटे-बड़े 350 स्थलों पर दुर्गा पूजा की जाती है।
जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश को छोड़ कर पूरे देश में धार्मिक स्थलो को खोल दिया गया है, इसलिए झारखंड में भी पूजा स्थलो को खोलने की अनुमति दी जाए। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि आपका सुझाव सराहनीय है। सरकार इस पर विचार करेगी, जहां तक दुर्गा पूजा की बात है, उसकी गाइडलाइन भारत सरकार से आनी है। मैं भारत सरकार से होने वाली अगली विडियो कांफ्रेंसिंग मिटिंग में बात करुंगा। भारत सरकार से जो भी गाइडलाइन आयेगी उसी पर झारखंड सरकार निर्णय लेगी। प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चन्द नाथ बनर्जी, सचिव अरुण सिंह, कपिल हुई व जवाहरलाल घोष शामिल थे।








