
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) छठे व तीसरे तथा स्नातकोत्तर (पीजी) अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जायेगा. ऑफलाइन परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय स्वीकार नहीं करेगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. बताया गया है कि यूजी, पीजी, बीबीए, बीसीए, बीएड समेत अंतिम वर्ष की सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से होंगी. दूसरी ओर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने को लेकर कॉलेजों को अपनी-अपनी वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया है, ताकि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिल सके.







