
रांची/जमशेदपुर : झारखंड ही नहीं बल्कि देश के बड़े मजदूर नेताओं में शुमार इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह के निधन पर उनके निवास स्थान बेरमो में श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया. इस श्राद्ध भोज में हजारों की भीड़ जुटी. राजेंद्र सिंह को सभी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान हजारों की भीड़ जुटी. लोगों ने अपने बड़े नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस के आला नेताओं के अलावा तमाम मंत्री समेत अन्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.

दूसरी ओर, जमशेदपुर में शनिवार को बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री इंटक के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कोल्हान के इंटक परिवार द्वारा किया गया था. सर्वप्रथम राजेंद्र बाबू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उसके बाद दरिद्र नारायण भोज का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया. इस दौरान तमाम नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया.

इंटक नेताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू द्वारा तय किए गए सफर को मजदूरों की लड़ाई को आगे ले जाएंगे. तमाम लोगों ने उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान तय किया गया कि ठेका मजदूरों के गरीब मेधावी छात्रों के पढ़ाई का जिम्मा इंटक परिवार उठाएगी. यूथ इंटक की देखरेख में एक छात्रवृत्ति योजना, गरीब मेधावी छात्रों के लिए राजेंद्र बाबू के स्मरण में शुरू किया जाएगा. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, पूर्व अध्य्क्ष रघुनाथ पांडेय, राकेश्वर पांडेय, विजय खान, शैलेश पांडेय, अरविंद पांडेय, शाहनवाज आलम, धर्मेंद्र उपाध्याय, भगवान सिंह, प्रभात लाल, शत्रुघ्न राय, नितेश राज, राजीव पांडेय समेत टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर और यूथ इंटक के पदाधिकारी उपस्थित थे.






