रांची : हरियाणा के गुरुग्राम में चल रहे काम के दौरान मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 4 मजदूर घायल हो गये. मरने वाले मजदूरों में झारखंड के 6 मजदूर शामिल है. इसमें से पांच मजदूर जमशेदपुर के ही रहने वाले है. इन मजदूरों की मौत की खबर के पास शोक का माहौल है. घटना हरियाणी के गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के कंस्ट्रक्शन साइट में मिला. यह घटना सोमवार की रात की है. हरियाणी के गुरुग्राम के सिंघरावली क्षेत्र में यह घटना घटी, जहां सोसाइटी के पिछले हिस्से में कई दिनों से बेसमेंट खुदाम का काम चल रहा था. (नीचे भी पढे़ं)

इसमें करीब 25 मजदूर काम पर लगे हुए थे. इसी बीच कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंस गया, जिससे 7 मजदूरों की मौत हो गयी, जिसमें एक मजदूर राजस्थान का था. मृतकों में शामिल लोगों में जमशेदपुर के पोटका निवासी संजीव गोप, जमशेदपुर के बनिहारा निवासी शिवशंकर, जमशेपुर के होंडाइ गांव निवासी परमेश्वर महतो, जमशेदपुर के हाथी बिंदा के मंगल मेहटो, जमशेदपुर के पोहिता निवासी भागीरथ गोप, जमशेदपुर के होंडई निवासी धनंजय मेहटो शामिल है. वहीं, एक व्यक्ति राजस्थान के भरतपुर के जडयल नगर बुरका निवासी सतीश शामिल है. हादसे में कई मजदूर घायल है, जिनका इलाज चल रहा है.







