
चाईबासा : भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ,पश्चिम सिंहभूम की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गयी. इसके पूर्व कांग्रेस भवन में लगे पार्टी ध्वज को अगले आदेश तक के लिए आधा झुका दिया गया. सभा में कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया. कहा कि केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने भारत का मान बढ़ाया. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , जितेन्द्र नाथ ओझा , शंकर बिरुली , राकेश सिंह , ओबीसी प्रकोष्ट चेयरमैन चंद्रशेखर दास , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां , मो. सलीम , राजेन्द्र कच्छप , हरीश बोदरा , रवि कच्छप , सुशील कुमार दास , संतोष सिन्हा , संजय सुंडी आदि उपस्थित थे.







