
Jamshedpur : विद्युत अवर प्रमंडल करनडीह अंतर्गत सरजामदा व गोविंदपुर फीडर में भी ट्रांसफर्मर बदलने आदि के कार्य किया जाना है. इसे लेकर शनिवार, 12 सितंबर की सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युतापूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग की ओर से बताया गया है कि यह सिलसिला 13 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा. इससे सरजामदा, सोपोडेरा, शंकरपुर, विद्यासागर पल्ली, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, बावनगोड़ा, टुपुडांग, गदड़ा, गोविंदपुर, खखरीपाड़ा, तिलकागढ़ व जसकंडी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विशेष परिस्थिति में विद्युत शक्ति उपकेंद्र के मोबाइल नंबर 7209824852, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, करनडीह के मोबाइल नंबर 9431135954 पर संपर्क किया जा सकता है.







