
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत केडी फ्लैट में गैरेज का काम कर रहे एक मजदूर की कुर्सी से गिरने से मौत हो गयी. मजदूर का नाम सूरज देव बताया जा रहा है, जो तमोलिया का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मजदूर हर दिन की तरह आज भी काम के लिए पहुंचा था, लेकिन तबीयत खराब होने की बात कह कर खुद को कम कर पाने में असक्षम बताया. जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उसे आराम करने की बात कही गई. जैसे ही मजदूर कुर्सी पर बैठ कर आराम करने लगा, उसी बीच उसे चक्कर आ गया. साथी मजदूर पहले आनन-फानन में स्थानीय मेडिकल की ओर लेकर गए, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया. उधर परिवार वाले ठेकेदार से मुआवजा की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि मृतक मजदूर पिछले एक डेढ़ साल से ठेकेदार के यहां काम कर रहा था.






