
चाकुलिया : अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की विभागीय बैठक समिति कक्ष में आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधियों से बारी बारी से विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई. बैठक में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कहा की बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जुस्को द्वारा कि जा रही जलापूर्ति योजना के कार्य में बरती जा रही अनियमितता को उजागर करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा जलापूर्ति का कार्य 2019 में पूरा करना था पर अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया. जिस गति से कार्य हो रही है 2020 में भी कार्य पूरा नहीं हो पायेगा. इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा पूरा बाजार क्षेत्र को खोद कर बिना फिलिंग किये या सही तरीके से फिलिंग न करके, बिना मरम्मति किये लंबे समय तक छोड़ दिया गया जिसके कारण आये दिन सड़क जाम की समस्या, दुर्घटनाएं होती रहती है. मुख्य बाजार में जो भी मरम्मत का कार्य हो रहा वो भी विभागीय निर्देश के अनुसार नहीं की जा रही है.दूसरी ओर विधायक ने दिलीप बिल्डकॉन कम्पनी पर भी सवाल खड़े किए. चड़कमारा मौजा में कंपनी द्वारा एकड़ों जमीन पर गढ्ढे खोद कर छोड़ देने का मुद्दा भी उठाया और कंपनी पर विभागीय मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. समिति ने अगली बैठक में संबंधित दोनों विभागों के वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन के साथ बुलाने का निर्णय लिया.बैठक में समिति के सभापति रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं नीरा यादव उपस्थित थे.







