
चाईबासा : गुवा के कैलाश नगर निवासी व सप्लाई मजदूर नवीन पात्रो ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री प्रिया पात्रो का नोवामुंडी कॉलेज में एडमिशन नहीं कराया. इस कारण उसने दर्द की ढेर सारी दवाइयां खा ली. दवाइयां खा लेने के बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गई. उसके घर वाले उसे तुरंत ही उसे रात 12 बजे गुवा के सेल अस्पताल में ले गये और भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उसे चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. ज्ञात हो कि सप्लाई मजदूर नवीन पात्रो की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है, इस वजह से अपनी पुत्री का एडमिशन नोवामुंडी कॉलेज में नहीं करा पाये. इसके कारण उनकी पुत्री काफी डिप्रेशन में चली गई और घर में रखी ढेर सारी दर्द की दवाइयां खा ली। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और उसे इलाज के लिए तुरंत ही चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया.






