
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने 11 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के ट्राफिक डीएसपी शिवेंद्र को हटा दिया गया है. उनकी जगह बबन सिंह को नया ट्राफिक डीएसपी बनाया गया है. बबन सिंह वर्तमान में आइआरबी-1 के जामताड़ा में बतौर डीएसपी पदस्थापित है, जिनको तत्काल प्रभाव से जमशेदपुर का ट्राफिक डीएसपी बनाया गया है. तबादला की सूची के मुताबिक, नवनीत एंथनी हेम्ब्रम को डीएसपी जैप 1 रांची से हटाकर पाकुड़ जिले के महेशपुर का एसडीपीओ बनाया गया है. इसी तरह डीएसपी आइआरबी 5 अनिल सिंह को अगले आदेश तक गिरीडीह का एसडीपीओ बनाया गया है. कामेश्वर कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय गोड्डा से हटाकर महगामा का एसडीपीओ बनाया गया है. विकास पांडेय को जैप 1 से हटाकर डीएसपी टंडवा बनाया गया है. केदारनाथ राम को डीएसपी जैप 4 बोकारो से हटाकर चतरा का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है. अविनाश कुमार को जैप 2 टाटीसिल्वे रांची से हटाकर चतरा का एसडीपीओ बनाया गया है. इसी तरह डीएसपी प्रशासन के तौर पर कोल्हान डीआइजी चाईबासा में पदस्थापित आनंद मोहन सिंह को गोड्डा का एसडीपीओ बनाया गया है. रांची के भ्रष्टाचार निरोधक डीएसपी बैजनाथ प्रसाद को पाकुड़ डीएसपी बनाया गया है. अजीत कुमार विमल को डीएसपी कोतवाली रांची से हटाकर पाकुड़ का एसडीपीओ बनाया गया है. निशा मुर्मू को धनबाद के बाघमारा का डीएसपी बनाया गया है जबकि वे रांची के होटवार के जैप 10 की डीएसपी थी.














