
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे से मिली नयी नवेली दुल्हन की लिबास में मिली लड़की की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. इस बीच पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया. दो दिनों तक पुलिस ने उसकी पहचान करने की कोशिश की, जिसके बाद सफलता पुलिस को मिली. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में रविवार को मिली महिला की लाश की पहचान हो गयी. उसकी पहचान उसकी बड़ी बहन ने की है. मृतका का नाम बबिता रानी कालिन्दी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है और वह चाईबासा रेलवे कालोनी नाडु बस्ती की रहने वाली है. उसका पति राज कालिन्दी है, जो मानगो में रहता है. मृतका के परिजनों से पुलिस बातचीत कर आगे की कार्यवाही कर रही है. पोस्टमार्टम कराने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि उक्त महिला का डूबने से मौत हुई है. आपको बता दें कि रविवार को उक्त लड़की का शव बरामद किया गया था. लड़की के दोनों हाथों में सोने की चूड़िया थी और हाथों में मेहंदी सजी हुई थी और गोदना से राजा रानी लिखी हुई थी. पुलिस के मुताबिक, वह नवविवाहिता होगी और आत्महत्या की होगी. सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि सभी थाना की पुलिस को उक्त लड़की के बारे में पता लगाने के लिए भेजा गया था, लेेकिन बहन ने उसकी पहचान कर ली, जिसके बाद आगे की कार्लेयवाही की जा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि जब महिला का पति मानगो में ही था तो वह क्यों नहीं खुद से पुलिस के पास आया. आखिर मौत के पीछे का कारण क्या है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.






