
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को कदमा न्यू रानीकुदर में बिना नक्शा के बन रहे अवैध एक बिल्डिंग को सील किया. जबकि वह बन रहे अन्य सात- आठ बिल्डिंग की जांच की जायेगी. अवैध नक्शा विचलन मिलने पर सभी बिल्डिंग को सील किया जायेगा. धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शिकायत मिलने पर बुधवार की शाम जांच करने पहुंची टीम ने नक्शा विचलन होने पर बिल्डिंग को सील कर भवन मालिक को कागजात के साथ अपना पक्ष रखने को कहा. अब झारखंड बिल्डिंग बॉयलॉज के मुताबिक नक्शा विचलन करने वाले को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए बिल्डिंग मालिक को आवेदन देना पड़ेगा. दोबारा नक्शा पारित करवाना पड़ेगा, नियम के बाहर निर्माण होने पर नक्शा विचलन वाले हिस्से को तोड़ना पड़ेगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने एसडीओ नीतीश कुमार सिंह को बताया कि पूर्व में भवन मालिक को अवैध तरीके से भवन का निर्माण करने पर नोटिस देकर काम रोकने को कहा गया था. इसके बावजूद भवन निर्माण जारी रखा गया.
कदमा में नक्शा विचलन कर बने आठ भवनों की जांच का आदेश एसडीओ नीतीश कुमार सिंह ने दिया है. एसडीओ ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को कदमा में बन रहे सभी बिल्डिंग की जांच कर रिपोर्ट मांगी है. बुधवार को जांच के दौरान एसडीओ ने देखा कि वह अन्य बिल्डिंग अवैध नक्शा विचलन कर बन रहे है. जिसके बाद उन्होंने जेएनएसी पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट देने को कहा. हाल ही में सीतारामडेरा में नक्शा विचलन का मामला आने पर जेएनएसी ने भवन मालिक के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था.




