
जमशेदपुर : उरॉव समाज जिला समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से गुरुवार को महान शिक्षाविद बाबा कार्तिक उरॉव की 96वीं जयन्ती मनायी गयी. सीतारामडेरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये गये एवम् उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया. समिति की ओर से बताया गया कि बाबा का जन्म 29 अक्टूबर 1924 को हुआ था. वे एक शिक्षाविद् होने के साथ ही कुशल अभियन्ता एवम् सफल राजनितिज्ञ भी थे. उन्होंने भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपना योगदान दिया. उनकी जयन्ती के अवसर सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा आदि जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गये. इस कार्यक्रम में राकेश उरॉव, नन्दलाल पातर, शम्भु मुखी, जुगल बरहा, सावना लकड़ा, गंगाराम तिर्की, रामू तिर्की, खुददु उरॉव, बबलू खालखो, राजन कुजूर, सोमा कोया, बुधु खालखो, बुधराम खालखो, संतोष लकड़ा, ठेमा कुजूर, किशोर लकड़ा, बहादुर कच्छप, लखन कुजूर, रोशन मिंज समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







