
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह पटेल चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. इधर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वही घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

स्थानीय लोगों का कहना था कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जाती है, जिससे सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है. फिलहाल सड़क जाम हटा लिया गया है वहीं आक्रोशित भीड़ मुआवजा की मांग पर अड़ी हुई है. वहीं पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. उधर एक्सीडेंट के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने टिनप्लेट चौक के समीप खदेड़कर पकड़ लिया है.






