
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भुइयांडीह के अलावा टाटा- हाता मार्ग पर भी रफ्तार का कहर देखा गया. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. इनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. मृतक का नाम ईदल शेख बताया जा रहा है जो फेरी का काम करता था. बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर हाता से जमशेदपुर की तरफ आ रहे थे. इसी बीच हाता चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






