
चाईबासा: अगस्त 2018 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में स्थापित ‘सिलाई मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम’ ने आसपास के गांवों की 100 से अधिक महिलाओं को हुनरमंद बनाया है. यह कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन और शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट का एक संयुक्त उद्यम है. शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एक रेडीमेड पोशाक निर्माता कंपनी है. नोवामुंडी में टाटा स्टील फाउंडेशन परिसर में अपने समर्पित कर्मचारियों के साथ व्यवहारिक और कक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 45 दिवसीय गहन पाठ्यक्रम चलाता है, ताकि उम्मीदवारों को नौकरी के लिए योग्य बनाया जा सके. यह 18 से 35 वर्ष की आयु की विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों की युवतियों को हुनरमंद बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है. इनमें से अधिकांश स्कूल छोड़ने वाली महिलाएं होती हैं, जिन्हें अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए नौकरी पाने में कठिनाई होती है. इसकी शुरुआत के बाद से, टाटा स्टील फाउंडेशन और शाही एक्सपोर्ट ने 7 बैचों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है. इस पहल का एक आकर्षण शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पेश की गई नौकरी की सुरक्षा है। पाठ्यक्रम के सफल समापन पर, सभी उम्मीदवारों को बैंगलोर में शाही एक्सपोट मैन्युफैक्चरिंग सुविधा में पूर्णकालिक नौकरी मिल जाती है. नोवामुंडी से हेमंती गोप, जो वर्तमान में प्रशिक्षण पूरा कर रही हैं, कहती हैं, मैं बंगलौर में नौकरी पाने के लिए उत्साहित हूं और यह केवल टाटा स्टील और शाही एक्सपोर्ट के कारण संभव हुआ है.







