
चाईबासा: कुपोषण का शिकार तीन बच्चे को प्रशासन की मदद की आस, ख़बर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चाईबासा ,पुनीता तिवारी के आदेशनुसार चाइल्ड लाइन ने त्वरित करवाई करते हुए जगन्नाथपुर पुलिस के सहयोग से सभी तीनो कुपोषित बच्चों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच चाइल्ड लाइन में करवाया गया. सभी बच्चों को तत्पश्चात चाइल्ड लाइन के सदस्य द्वारा पुलिस के सहयोग से चाईबासा चाइल्ड लाइन लाने के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी.
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मालती लागुरी ने कहा है कि सभी बच्चों को शेल्टर होम में रखने के साथ -साथ उनका परामर्शी, केस स्टडी एवं व्यक्तिगत देखरेख योजना तैयार कर जिला बाल संरक्षण स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति को रिपोर्ट की जाएगी. कमिटी द्वारा सभी बच्चों को किशोर न्याय(बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) के तहत सहायता प्रदान की जाएगी. जिसमें बच्चे आगे की जीवन में काफी आगे बढ़कर स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनेंगे.







