
रांची : झारखंड भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने राज्य के 117 अंचलाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है. इसके लिए विभाग ने सभी अंचलाधिकारियों पर भूमि संबंधित मामले मे दाखिल खारिज नहीं होने के कारण इनसे जबाव मांगा है. सभी 117 अंचलाधिकारियों को सात दिनों के अंतर जबाब देने को कहा गया है. जबाव नहीं देने की स्थिति मे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इनके खिलाफ शिकायत मिली है कि ये भूमि से संबंधित कागजातों को समय पर पूरा नहीं करते है. इनमें सबसे अधिक शिकायत जमीन की दाखिल खारिज मामले में आयी है. इसके अलावा विभाग में और भी कमियों देखने को मिली है. जिसके बाद भूमि सुधार व राजस्व विभाग ने सभी 117 अंचलाधिकारियों को शोकॉज किया है.






